जिंदा मुर्दो की बस्ती में

Written by

in

हूं अभी जिंदा मुर्दो की बस्ती में
साँस लेना भी गुनाह सा लगता है

सब भाव विहीन हो गए है यूं
मुस्कुराना भी गुनाह सा लगता है

बर्बादी के हाल में जी रहे सब
सपने सजाना भी गुनाह सा लगता है

अपने ही पीठ पीछे खंजर मारते हैं
भरोसा करना भी गुनाह सा लगता है

शायद एक दिन रहूँ जिंदों की बस्ती में
ये सोचना भी गुनाह सा लगता है