Tag: Khayal

  • जिंदा मुर्दो की बस्ती में

    हूं अभी जिंदा मुर्दो की बस्ती में
    साँस लेना भी गुनाह सा लगता है

    सब भाव विहीन हो गए है यूं
    मुस्कुराना भी गुनाह सा लगता है

    बर्बादी के हाल में जी रहे सब
    सपने सजाना भी गुनाह सा लगता है

    अपने ही पीठ पीछे खंजर मारते हैं
    भरोसा करना भी गुनाह सा लगता है

    शायद एक दिन रहूँ जिंदों की बस्ती में
    ये सोचना भी गुनाह सा लगता है

  • गुलमोहर के नीचे

    गुलमोहर के नीचे खड़ा हूं
    कारण मत पूछना
    ये मुझे खुद नहीं पता


    लोगों को गुजरता देख रहा
    मन ही मन जाने क्या बुदबुदा रहा
    कारण मत पूछना
    ये मुझे खुद नहीं पता


    खुद से भी बना सकता हूं
    कड़क सी चाय मगर
    सड़क किनारे बस पी रहा
    कारण मत पूछना
    ये मुझे खुद नहीं पता


    दुनिया के दो चेहरे देख लिये
    अब न कोई मोह है न कोई माया
    कारण मुझे मत पूछना
    ये अब तुमको भी पता है

  • उलझन

    खुद से ही उलझा हुआ सा क्यूँ हूं
    ज़िन्दगी के दोराहे पर खड़ा सा क्यूँ हूँ ,

    जिन्होंने छोड़  दिया मुझे बेग़ाना  कह के
    आज उनसे ही मिलने को बेसब्र सा क्यूँ हूँ ,

    जिन बुरे यादों को मैंने हमेशा भुलाना  चाहा
    ये दिल उन्ही यादों में खोया सा क्यूँ है ,

    कभी ग़म  में मेले में भी खुशियां ढूंढ़  लाते थे
    अब खुशियों के बीच  भी मैं   उदास सा क्यूँ हूँ 

  • बस सोचा करते हैं 

    जब कभी  तुम मेरी यादों में आती हो

    तो बस यही सोचा करते हैं

    कि काश तुम्हे दिल की बात सुना दिया होता

    तो शायद  तुम  मेरे साथ होते

    अगर साथ ना होती तो भी

    इक सुकून होता इजहार- ए-  इश्क़  का

    लेकिन तब हम भी डरा  करते थे

    इस ज़माने से और ख़ुद  से भी

    ख़ुद  को नाक़ाबिल  समझते थे तुम्हारे लिए

    जब ख़ुद  को क़ाबिल  पाया

    तो तुम थी ही नहीं पाने को