Tag: Dil Ki Baat

  • जिंदा मुर्दो की बस्ती में

    हूं अभी जिंदा मुर्दो की बस्ती में
    साँस लेना भी गुनाह सा लगता है

    सब भाव विहीन हो गए है यूं
    मुस्कुराना भी गुनाह सा लगता है

    बर्बादी के हाल में जी रहे सब
    सपने सजाना भी गुनाह सा लगता है

    अपने ही पीठ पीछे खंजर मारते हैं
    भरोसा करना भी गुनाह सा लगता है

    शायद एक दिन रहूँ जिंदों की बस्ती में
    ये सोचना भी गुनाह सा लगता है

  • ये ज़िन्दगी

    क्या मेरी ये ज़िन्दगी यूं ही गुज़र जाएगी?
    जो देखती हैं रोज़-रोज़ मेरी ये आँखें,
    क्या वे सारे बस ख़्वाब ही बनकर रह जायेंगी?

    कितनी ही कोशिशें कर लीं हमने उन्हें पूरा करने की,
    हमें भी क्यों धुन सी लगी है ज़माने को चिढ़ाने की!
    पूरे हो जाएँगे सारे ख़्वाब, वो रैन कब आएगी?
    क्या मेरी ये ज़िन्दगी यूं ही गुज़र जाएगी?

    दिन यूं ही गुज़र जाता है ज़माने को सुनने में,
    और साथ ही अपने ख़्वाबों को बुनने में।
    ज़माना कहता है कि हम इतने जुदा से क्यों हैं?
    उनके रीति-रिवाजों से ख़फा क्यों हैं?

    अब मैं क्या बताऊँ और समझाऊँ उन्हें,
    कि दिल में कुछ करने की चाहत है!
    क्या ये ज़माना मुझे समझ भी पायेगा?
    या मेरी ये ज़िन्दगी यूं ही गुज़र जाएगी?

  • उलझन

    खुद से ही उलझा हुआ सा क्यूँ हूं
    ज़िन्दगी के दोराहे पर खड़ा सा क्यूँ हूँ ,

    जिन्होंने छोड़  दिया मुझे बेग़ाना  कह के
    आज उनसे ही मिलने को बेसब्र सा क्यूँ हूँ ,

    जिन बुरे यादों को मैंने हमेशा भुलाना  चाहा
    ये दिल उन्ही यादों में खोया सा क्यूँ है ,

    कभी ग़म  में मेले में भी खुशियां ढूंढ़  लाते थे
    अब खुशियों के बीच  भी मैं   उदास सा क्यूँ हूँ