Tag: Yaadein

  • बचपन के दिन

    मेरी  ज़िन्दगी कैसी हो

    गुजरा  था जैसा मेरा बचपन

    बस वैसी  ही हो

    जाड़े कि सुबह में  मछलियां पकड़ते थे 

    और बस इधर उधर घुमा करते थे

    किसका पतंग किस से ऊँचा  उड़  रहा है,

    इस बात का शर्त  लगाया करते थे

    जब पतंग कट जाती थी,

    उसे लूटने दूर  निकल जाया करते थे

    अक्सर जंगल जाकर यारों के साथ,

    शेर मिलने का इंतज़ार करते थे

    गर्मियों में कुल्फ़ी  वाले को देखते ही,

    जेब से अट्ठनी  निकाला   करते थे

    जब धान कटने  का वक़्त होता,

    उसके सबसे ऊँचे ढेर पर बैठा करते थे