Tag: Khwab Aur Zindagi

  • ये ज़िन्दगी

    क्या मेरी ये ज़िन्दगी यूं ही गुज़र जाएगी?
    जो देखती हैं रोज़-रोज़ मेरी ये आँखें,
    क्या वे सारे बस ख़्वाब ही बनकर रह जायेंगी?

    कितनी ही कोशिशें कर लीं हमने उन्हें पूरा करने की,
    हमें भी क्यों धुन सी लगी है ज़माने को चिढ़ाने की!
    पूरे हो जाएँगे सारे ख़्वाब, वो रैन कब आएगी?
    क्या मेरी ये ज़िन्दगी यूं ही गुज़र जाएगी?

    दिन यूं ही गुज़र जाता है ज़माने को सुनने में,
    और साथ ही अपने ख़्वाबों को बुनने में।
    ज़माना कहता है कि हम इतने जुदा से क्यों हैं?
    उनके रीति-रिवाजों से ख़फा क्यों हैं?

    अब मैं क्या बताऊँ और समझाऊँ उन्हें,
    कि दिल में कुछ करने की चाहत है!
    क्या ये ज़माना मुझे समझ भी पायेगा?
    या मेरी ये ज़िन्दगी यूं ही गुज़र जाएगी?